Breaking News

रेंज बोर्ड के सभापति बने आईजी कल्लूरी, एसपी RN दास बने पहले सदस्य

छत्तीसगढ़/जगदलपुर 17 मई 2016 (रवि अग्रवाल). सरकार के कैबिनेट द्वारा लिये गये फैसले के आधार पर गृह मंत्रालय छग शासन के आदेशानुशार बस्तर रेंज पुलिस स्थापना बोर्ड के तीन सदस्यी 'रेंज बोर्ड' का गठन किया गया। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे अभियान में मिल रही सफलता को देखते हुए आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी एवं एसपी बस्तर आर.एन. दाश को नक्सलमुक्त बस्तर के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरिक्षक श्री एस.आर.पी.कल्लूरी रेंज बोर्ड के सभापति होंगे और पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री आर.एन.दाश बोर्ड के पहले सदस्य होंगे, जबकि वरीयता के आधार पर रेंज के ही एक अन्य पुलिस अधीक्षक बोर्ड के एक और सदस्य मनोनीत होंगे। रेंज बोर्ड को सहायक उपनिरीक्षक स्तर तक के पुलिस कर्मियों का रेंज के तहत आने वाले एक जिले से दुसरे जिले में स्थानांतरित करने का अधिकार होगा।
       
बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चल रहे गहन अभियान से पुलिस का मनोबल सातवें आसमान पर है वहीं नक्सली निश्चित ही बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि छ.ग. शासन बस्तर सहित छ.ग. से नक्सली समस्या को पूरी तरह से समाप्त करने के लिऐ गंभीर है। जिसे लेकर बस्तर के आईजी और एसपी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपा जाना इसी दिशा में शासन द्वारा उठाया गया कदम माना जा रहा है।
छ.ग. शासन द्वारा पहली बाद ऐसा देखने को मिला है कि पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे नक्सली अभियान में छ.ग. शासन का भरपूर सहयोग पुलिस का प्राप्त हो रहा है। वहीं पुलिस का मनोबल भी काफी ऊंचा हुआ है। जिसका परिणाम हमारे सामने हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि बस्तर संभाग का नक्सल क्षेत्र काफी हद तक नक्सलवादियों के प्रभाव से मुक्त होने लगा है।