Breaking News

AIRA चुनाव सम्‍पन्‍न, आशीष त्रिपाठी बने अध्‍यक्ष मोहम्‍मद नदीम महामंत्री

कानपुर 13 मार्च 2016 (सूरज वर्मा). आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के जिला कार्य समिति के चुनाव आज सम्‍पन्‍न हुये। चुनाव में सैकड़ों पत्रकारों ने वोट डाल कर अपना नेता चुना। वोटों की गिनती देर रात 11 बजे तक चली जिसमें चार निष्‍पक्ष आईरा अधिकारियों ने पारदर्शी तरीके से मत गणना की। रिजल्‍ट रात 11:30 बजे घोषित किया गया जिसमें आशीष त्रिपाठी अध्‍यक्ष पद पर निर्वाचित हुये।
परिणाम के अनुसार आशीष त्रिपाठी जिला अध्यक्ष, मोहम्‍मद नदीम महामंत्री, सौरभ गुप्‍ता वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष, निजामुददीन इदरीसी उपाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह और प्रभात तिवारी संयुक्त मंत्री और प्रदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं पप्पू यादव, आनंद बाबा, मोहम्मद शरीफ और नितेश राठौर कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।