Breaking News

रायपुर - रमन सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान के शिक्षकों का वेतन किया जारी

रायपुर 19 मार्च 2016. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सर्वशिक्षा अभियान और राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए लगभग 120 करोड़ 91 लाख रूपए का आवंटन जारी कर दिया गया है। इसमें से 108 करोड़ रूपए सर्वशिक्षा अभियान के शिक्षकों के माह जनवरी के वेतन के लिए और 12 करोड़ 91 लाख रूपए राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के शिक्षकों (प्राचार्य, व्याख्याता और व्याख्याता पंचायत) के माह फरवरी के वेतन के लिए जारी किए गए हैं।
राजधानी रायपुर स्थित राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के परियोजना कार्यालय के अधिकारियों ने आज बताया कि मिशन के तहत सभी 27 जिलों के पंचायत संवर्ग के शिक्षकों (शिक्षा कर्मियों) के फरवरी 2016 के वेतन के लिए जो राशि जारी की गई है, उसमें से बालोद जिले को 47 लाख 23 हजार 874 रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को 36 लाख 83 हजार 742 रूपए, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 16 लाख 64 हजार 586 रूपए, बस्तर (जगदलपुर) जिले को 34 लाख 13 हजार 233 रूपए और बेमेतरा जिले को 57 लाख 68 हजार 694 रूपए का आवंदन दिया गया है।

इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा बीजापुर जिले को दो लाख 29 हजार 722 रूपए, बिलासपुर जिले को एक करोड़ 67 लाख 95 हजार रूपए, दंतेवाड़ा जिले को सात लाख 51 हजार 097 रूपए और धमतरी जिले को 37 लाख 97 हजार 548 रूपए जारी किए गए हैं। दुर्ग जिले को 47 लाख 88 हजार 140 रूपए, गरियाबंद जिले को 24 लाख 35 हजार 274 रूपए, जांजगीर-चाम्पा जिले को एक करोड़ 23 लाख 11 हजार 120 रूपए, जशपुर जिले को 16 लाख 18 हजार 098 रूपए, गरियाबंद जिले को 24 लाख 35 हजार 274 रूपए और कबीरधाम (कवर्धा) जिले को 56 लाख 94 हजार 589 रूपए जारी किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मिशन द्वारा कोण्डागांव जिले को 20 लाख 20 हजार 515 रूपए, कोरबा जिले को 84 लाख 22 हजार 535 रूपए, कोरिया जिले को 37 लाख 16 हजार 836 रूपए, महासमुंद जिले को 66 लाख 41 हजार 849 रूपए और मुंगेली जिले को 25 लाख 84 हजार 723 रूपए का आवंटन दिया गया है