Breaking News

कानपुर - पनकी रेलवे स्टेशन के पास पकडा गया गांजा तस्कर

कानपुर 14 जनवरी 2016 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना आज फिर अपने गुड वर्क के कारण चर्चा में रहा। पनकी थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मुखबिर की सटीक सूचना पर संतोष कुमार चैधरी (32) पुत्र सत्यनारायण निवासी बलिया को आज सुबह पनकी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार  आरोपी संतोष बिहार से 4 किलो गांजा ला कर यहां बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसको तकरीबन 50 हजार के गांजे के साथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।