Breaking News

इटावा में दिनदहाड़े चार की हत्या, दो गम्भीर

इटावा 20 दिसम्बर 2015 (महेश प्रताप सिंह). अखिलेश यादव के पैतृक जिले इटावा में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में चार लोगों की हत्या कर दी गई। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के एक गांव में दो गुटों में गोली चलने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। दो को गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है।

इटावा के जसवंतनगर के बनकटी गांव में प्रधानी के चुनाव के दौरान विवाद की चिंगारी ने आज आग पकड़ ली। गांव में दो गुटों में जमकर गोलियां चली। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायलों में दो मौत से संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों में बनकटी गांव के गुड्डू यादव पुत्र मोहर सिंह यादव, आशा राम यादव व देवेंद्र सिंह यादव पुत्र राम शंकर यादव तथा नांगला हराय गांव के धनीराम राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत हैं। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। एसडीएम तथा सीओ मौके पर मौजूद हैं। आईजी कानपुर जोन आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि हत्या पुश्तैनी प्रधानी के विवाद में हुई है। मृतकों में दोनों पक्ष के लोग हैं।