Breaking News

Kanpur - चाची ने भतीजी को जिन्दा फूंकने का किया प्रयास

कानपुर 04 सितम्‍बर (सूरज वर्मा). बजरिया थाना क्षेत्र में देवरानी व जेठानी के विवाद में घर पर अकेला पाकर चाची ने भतीजी पर केरोसीन डालकर जिन्दा फूंकने का प्रयास किया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराते हुए थाने में देवरानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मानबाबू हाते में रहने वाले राजेन्द्र व उसकी पत्नी सुनिता प्राइवेट काम करते है। उनके तीन बेटियां तनिष्का, तनु व अर्पिता हैं। आरोप है कि उनका छोटे भाई प्रदीप की पत्नी मिथिलेश का सुनीता से आपसी मनमुटाव था। जिसके चलते कई बार दोनों में विवाद भी हो चुका है। राजेन्द्र ने बताया कि बीती रात भी देवरानी व जेठानी में झगड़ा हुआ था। परिजनों ने दोनों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया। शुक्रवार की सुबह रोजाना की तरह सुनीता काम पर निकल गई। घर में तीनों बहनें व मिथिलेश अकेली थी। आरोप है कि मिथिलेश ने घर में आकर भतीजी अर्पिता के साथ गाली गलौज की और मौका पाकर उस पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर आयी बहन व पड़ोसियों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अर्पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर सुनीता व पति राजेन्द्र भी अस्पताल पहुंच गए। झुलसी बेटी द्वारा जानकारी देने पर मां सुनीता ने देवरानी मिथिलेश के खिलाफ बजरिया थाने में तहरीर दी है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। पीडि़त छात्रा के बयान के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।