Breaking News

मीडिया से नाराज वीके सिंह ने यह क्‍या कहा डाला...

नई दिल्ली। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने अंग्रेजी के शब्द Prostitute (वेश्या) से जोड़कर Presstitutes बनाया और ट्विटर पर जारी कर मीडिया का मजाक उड़ाया। इस पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने उनका विरोध किया है। इस विवाद की शुरुआत यमन के शहर जिबूती से हुई।
वहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा, यमन आकर भारतीयों को बचाना उतना रोमांचक नहीं था, जितना कि पाकिस्तानी दूतावास जाना। मालूम हो, गृह युद्ध झेल रहे यमन में कई भारतीय नागरिक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने का काम भारत सरकार कर रही है। इस सिलसिले में वीके सिंह कई दिनों से जिबूती में हैं। उनके इस बयान को मीडिया ने खूब उछाला। दरअसल, वीके सिंह ने पाक दूतावास का नाम लिया, क्योंकि बीते दिनों पाकिस्तान दिवस के मौके पर भारत सरकार की ओर से उन्हें भेजा गया था। अपनी ही सरकार के इस कदम पर उन्होंने नाखुशी जाहिर की थी। बहरहाल, जिबूती में दिए विवाद पर मीडिया में हल्ला मचा तो सिंह ने ट्वीट पर लिखा, दोस्तों, आप Presstitutes से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।

(IMNB)