Breaking News

लालबहादुर शास्त्री को अर्पित किये श्रृद्धा सुमन

कानपुर 12 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर के मेस्टनरोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निवार्ण दिवस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन शंकरदत्त मिश्रा ने किया।


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वह जून 1964 से 11 जनवरी 1966 अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमंत्री रहे। कहा इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। भारत की स्वतंत्रा के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका जन्म 2 अक्टूबर को मुगलसराय में तथा मृत्यु 11 जनवरी 1966 को ताशकन्द, उज्जबेकिस्तान में हुई।

उन्होंने कहा शास्त्री जी सादगीपूर्ण एवं शान्त व्यक्तित्व के स्वामी थे और आपकों भारत रत्न से नवाजा गया। वह एक महान स्वंत्रता संग्रामी थे तथा महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू के पद चिन्हो पर चलते थे। आपने 1965 की भारत-पाकिस्तान की लडाई के समय देश को संभाले रखा और सेना को सही निर्देशन दिया। कार्यक्रम में हर प्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, संजय शाह, शंकर दत्त मिश्रा, ममता तिवारी, यशपाल सिंह महासचिव, रीता सिंह, प्रदेश सचिव, अमिताभ दत्त मिश्रा, धमेन्द्र शुक्ला, रवि तिवारी, अरूण अहिरवार, त्रिलोकी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।