Breaking News

अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत

अल्हागंज 14 सितम्बर 2017. जलालाबाद -अल्हागंज हाईवे पर गांव गोरा के सामने अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार पूर्व सैनिक की तड़प तड़प कर मौत हो गई. मौके से वाहन सहित चालक भाग निकला। आसपास रहने वाले ग्रमीणों ने कई फोन एम्बूलेन्‍स तथा पुलिस के 100 नम्बर वाहन पर की, जब तक पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचती उसके पहले ही पूर्व सैनिक ने दम तोड़ दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्‍नौज जिले के गांव सोरिक निवासी पूर्व सैनिक चन्द्रशेखर पुत्र गंगाराम अपनी पत्नी सरिता तथा एक वर्ष की पुत्री श्रष्टी के साथ बाइक से जलालाबाद क्षेत्र के गांव दुनकापुर जा रहे थे। रास्ते में प्यास लगने पर क्षेत्र के गांव गोरा के सामने पेट्रोल पम्प के पास बाइक खडी करके वहाँ लगे नल से पानी पीने के बाद बाइक के पास आ रहे थे। इसी बीच अल्हागंज की तरफ़ से आ रहे अज्ञात वाहन ने  टक्कर मार कर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया। 

घायल अवस्था में पूर्व सैनिक चन्द्रशेखर करीब एक घण्टे तक तड़पता रहा दुर्घटना स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने कई फोन एम्बूलेन्‍स तथा पुलिस के 100 नम्बर वाहन पर की जब तक पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचती उसके पहले ही पूर्व सैनिक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी सरकारी एम्बूलेन्‍स मौके पर नहीं पहुंची। पति की मौत से पत्नी सरिता का रो-रो कर हाल बुरा था। उसकी गोद में पडी एक साल की बच्ची श्रष्टी भी बुरी तरह रो रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।