Breaking News

समापुर रामपुर के सम्पर्क मार्ग गड्डों में तब्‍दील, ग्रामीण परेशान

अल्हागंज 18 अप्रैल 2017. क्षेत्र की ग्राम पंचायत वेलाखेडा के मजरा समापुर और ग्राम पंचायत रामपुर का सम्पर्क मार्ग गड्डों में तबदील हो चुका है। जिसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार शिकायतें भी की गईं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 


ग्राम पंचायत वेलाखेडा के प्रधान जसवन्त सिंह बताते हैं कि वर्ष 1991 में जलालाबाद क्षेत्र से राममूर्ती सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गऐ थे। तब उन्होंने इस गांव में डामर रोड बनवाया था। तब से आज तक इस दो किलो मीटर लम्बे मार्ग की मरम्मत भी नहीं की गई। ये क्षेत्र गन्ना उत्पादन के रुप में जाना जाता है। इस लिहाज से सम्पर्क मार्ग का निर्माण तथा मरम्मत कराने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय चीनी मि‍ल की भी बनती है। लेकिन क्षेत्रीय रुपापुर की चीनी मि‍ल ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया है। जिसके चलते सड़क में गड्डे ही गड्डे बन गऐ हैं। उन्होनें मिट्टी और ईंट का रोड़ा गड्डों मे डलवाऐ थे लेकिन गन्ने से भरी ट्रालियों की आवाजाही से सम्पर्क मार्ग उबड खाबड बना रहता है। 

इसी प्रकार ग्राम पंचायत रामपुर का एक किलो मीटर का सम्पर्क मार्ग कठिनाईयों से भरा पडा है। जिस पर बरसात के दिनों में पैदल निकलना भी  मुश्किल होता है। दो पहिया तथा चार पहिया वाहन पानी और कीचड भरे गड्डों में फंस जाते हैं। ये सम्पर्क मार्ग भी  1991 में सपा विधायक राममूर्ती सिंह वर्मा के कार्यकाल में बनवाया गया था। इसके बाद सपा विधायक शरदवीर सिंह ने भी  विधायक निधि से मिट्टी तथा खडंजा कार्य करवाया था। लेकिन 15 वर्ष व्‍यतीत होने के बाद भी  लोक निर्माण विभाग ने इस एक किलो मीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग पर कोई कार्य नहीं कराया है। ग्राम प्रधान ने बताया गांव के इस सम्पर्क मार्ग पर आवागमन की हो रही समस्या को देखते हुऐ उन्होंने ग्रामीणों के साथ सपा विधायक शरदवीर सिंह से मिलकर इस समस्या को रख्खा था। उन्होंने खडंजा मार्ग विधायक निधि से बनवाने का अश्वासन दिया है। मिट्टी का कार्य ग्राम पंचायत की तरफ से करवा दिया जाऐगा।