Breaking News

प्रशासन अग्नि पीडि़तों को आर्थिक सहायता दे - शरदवीर सिंह

अल्हागंज 12 अप्रैल 2017. सपा विधायक शरदवीर सिंह ने गांव भुडिया के अग्नि पीडि़तों को आर्थिक सहायता देने की माँग आज डीएम से की है। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर जाकर अग्नि पीडि़तों से नहीं मिला है। और न ही उनके खान पान की व्यवस्था की है। राजस्व निरीक्षकों को मौके पर भेजकर जिला प्रशासन ने केवल औपचारिकता ही पूरी की है। 


सपा विधायक शरदवीर सिंह ने कहा की क्या ऐसे ही अग्नि पीडि़तों की मदद की जायेगी। अब वो स्वयं मौके पर जाकर हुऐ नुकसान की पूरी रिपोर्ट तैयार करेगे। दूसरी तरफ राजस्व निरीक्षक  रामआसरे तथा अजय कुमार के साथ ही क्षेत्र के एसआई मोर सिंह ने मौके पर जाकर अग्निकांड मे हुई क्षति की आंकलन रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है। राजस्व निरीक्षक रामआसरे ने बताया कि गांव भुडिया के ग्रामीणों की दो सौ बीघा खडी गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। जबकि पचास बीघा से ज्यादा गेहूं की खडी फसल जनपद फरुँखाबाद के गांव डबरी के ग्रामीणों की जली है। गांव भुडिया रमापुर बझेडा का मजरा है। जो जनपद शाहजहांपुर के अन्तर्गत आता है। उनका ये भी कहना है कि अग्नि पीडितों को हुई क्षति के लिए मंडी समिति से आर्थिक सहायता मिलेगी। ज्ञात रहे  मंगलवार की दोपहर गांव भुडिया के ग्रामीणों के खेतों में अचानक आग लग गई थी। जिसमें करीब दो सौ बीघा गेहूं की खडी फसल जलकर राख हो गई थी। जिसमें गजेन्द्र सिंह का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था, जिसे दैनिक खुलासा ने प्रकाशित भी  किया था।