Breaking News

काकादेव पुलिस ने बरामद किया 16 किलो नाजायज गांजा


कानपुर (सूरज वर्मा). पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर डॉ प्रीतिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिमी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी स्वरूप नगर महेंद्र देव के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध तथा अपराधियों की रोकथाम एवं धरपकड़ अभियान के तहत आज थाना काकादेव पुलिस द्वारा एक मकान से 16 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। 

 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार काकादेव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संतोष पुत्र सरजू प्रसाद के मकान संख्‍या बी-208 अंबेडकरनगर J-2/77 के पीछे विजय नगर से 16 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। आरोपी जनपद जौनपुर का मूल निवासी है और कानपुर में मकान नंबर बी-208 अंबेडकर नगर, विजय नगर काकादेव में रहता है। उक्‍त अभियुक्त संतोष के मकान के प्रथम तल पर बने एक ताला बंद कमरे से पुलिस ने 16 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। अभियुक्त संतोष मौके पर पुलिस को नहीं मिला। 

 

रण बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक काकादेव ने बताया कि इस संबंध में थाना काकादेव पुलिस द्वारा मु.अ.संख्‍या 305/2020 अर्न्‍तगत धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्त की तलाश में टीमें गठित कर दी गयीं हैं शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। गांजा बरामद करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक काकादेव रण बहादुर सिंह,  उप निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी चौकी प्रभारी शास्त्री नगर, उप निरीक्षक कमल सिंह व कांस्टेबल रविंद्र सिंह शामिल थे।


कोई टिप्पणी नहीं