Breaking News

हिंदू युवा वाहिनी युवा मोर्चा ने दिया दीपदान

कानपुर (गुड्डू सिंह). हिन्दू युवा वाहनी (भारत) युवा मोर्चा कानपुर महानगर अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला और संगठन के सभी पदाधिकारियों ने श्री राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में नाना पेशवा राव घाट छावनी परिसर में  दीप दान किया। आपको बता दें अयोध्या राम मंदिर कई वर्षों से चले आ रहे विवाद से आज देशवासियों को निजात मिली है, वहीं पूरी दुनिया में राम मंदिर भूमि पूजन से पूरी दुनिया में मानो दिवाली जैसा त्यौहार जगह-जगह मनाया जा रहा है। 



इसी कड़ी में आज नाना राव पेशवा घाट में दीपदान किया गया, जिसमें कानपुर महानगर अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, जिला संयोजक शानू चौरसिया, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया, जिला महामंत्री शुभम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष, देवमणि पाण्डेय, अविरल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सविता, जिला आई टी सेल प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा, अनुरंजन शुक्ला, अविनाश तथा सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं