Breaking News

पनकी में निर्वस्त्र हालत में बेसुध मिली महिला, दुष्कर्म की सूचना से मची खलबली

कानपुर (तल्हा हाश्मी).पनकी थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में बुधवार की सुबह बेसुध हालत में एक निर्वस्त्र महिला पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र फेंके जाने की सूचना पर पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया। पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है, ठंड लगने की वजह से वह दीवार के पास लेटी थी।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तेज बारिश के दौरान राहगीरों को रतनपुर में मैदान के पास एक महिला निर्वस्त्र हालत में बेसुध पड़ी दि‍खी, महिला बुरी तरह कीचड़ में सनी हुई थी। ऐसी हालत में उसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी कि दुष्कर्म के बाद महिला को फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की सांसें चल रही थीं। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उसे कपड़े में लपेटा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।


खबर लिखे जाने तक कल्याणपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया था। पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है, ठंड लगने की वजह से वह दीवार के पास लेटी थी। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए महिला को अस्‍पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी प्राप्‍त हो सकेगी.



कोई टिप्पणी नहीं