Breaking News

मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट ने करायी ऑनलाइन प्रतियोगिता

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट और तिरंगा अगरबत्ती की ओर से आज एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पिता के साथ सेल्फी और पिता के नाम संदेश लिखना था। प्रतियोगिता की थीम का शीर्षक 'मेरे पिता मेरा अभिमान' था।


संस्था की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से करीब 500 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें इंटरनेशनल विजेता जापान के टोक्यो से दिव्या गुप्ता और राजेश गुप्ता रहे, फर्रुखाबाद जिले से प्रिंस गुप्ता और रंजीत गुप्ता रहे और कानपुर जिला से हरनूर कौर और देवराज गुप्ता रहे। इसके साथ 10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।


ऑनलाइन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में निर्मला सिंह पीएसआईटी चेयरपर्सन, अर्मापुर डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य गायत्री सिंह, नैना सिंह चौहान, सुमन श्रीवास्तव, वंदना सिंह पल्लवी बजाज ने विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोगी सुनीता श्रीवास्तव, विनीता गर्ग, प्रभा पांडे, अनिल जैन, श्री गोपाल तुलसियान, डॉ सुधांशु राय, राजेश गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, राज किशोरी यादव रही। 





कोई टिप्पणी नहीं