Breaking News

आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट ने कराया ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट द्वारा आज कानपुर एवं आत्मनिर्भरता विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कानपुर में आत्मनिर्भरता रोजगार एवं हैप्पीनेस को कैसे बढ़ाया जाए इस पर कानपुर के उद्यमी और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। मूवमेंट के संयोजक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ सुधांशु राय ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम शहर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्हें स्टार्टअप के लिए प्रेरित करें जिसमें हमारे उद्यमी युवाओं को सही जानकारी और दिशा दें।


डॉ सुधांशु ने इंडस्ट्री और स्टूडेंट के बीच संवाद को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा हैप्पीनेस तभी बढ़ेगी जब लोगों को रोजगार मिलेगा एवं आत्मनिर्भरता आएगी। सह संयोजक कानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकमचंद सेठिया ने कहा आत्मनिर्भर कानपुर अभियान शहर के लिए एक सार्थक पहल के रूप में आएगा, जिस प्रकार से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की योजना बनी है उसी प्रकार से आत्मनिर्भर कानपुर अपने शहर कानपुर के लिए एक अनूठा प्रयास है जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी और बुद्धिजीवी को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट के बारे में मुख्यमंत्री महोदय को भी अवगत कराया गया है। लायंस के पूर्व गवर्नर एवं मुस्कुराए कानपुर के सोशल एंबेस्डर गोपाल तुलस्यान ने कहा सर्वप्रथम हमें सकारात्मक शूज रखने वाले लोगों को जोड़ना है। हमारे शहर कानपुर में स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो एक दिशा देने की। उन्होंने कहा आज के परिदृश्य में हमारे शहर में कुशल कारीगरों की पर्याप्त संख्या है हम चाहे तो इनका उपयोग कर शहर का विकास कर सकते हैं हमारे उद्योगों के लिए यह एक अवसर है।

पी आईए के अध्यक्ष मनोज बंका ने कहा आत्मनिर्भर कानपुर को आगे बढ़ाने हेतु हमें एक प्रभावी कार्य योजना बनानी पड़ेगी और प्रशासन को एक सहयोगी प्रतिनिधि के रूप में रहना होगा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील गुप्ता ने आत्मनिर्भर कानपुर मूवमेंट की सराहना करते हुए कहा की इसके द्वारा हम शहर को एक नई पहचान दिला सकते हैं। दीपिका सिंह ने स्वयंसेवी संगठनों को भी इस अभियान में जोड़ने को कहा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न उद्यमी, समाजसेवी और बुद्धिजीवी सम्मिलित हुए।




कोई टिप्पणी नहीं