Breaking News

क्षेत्रीय प्रशासन समिति गरीब व जरूरतमंदों को निरन्‍तर पहुंचा रही है भोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). देश में 21 दिन के लिए लॉक डाउन लगा हुआ है। बड़े स्तर पर व्यापार उद्योग धंधों की रफ्तार थमी हुई है। प्राइवेट सरकारी संस्थाओं में ताले लटक गए हैं। प्रतिदिन अपनी रोजी-रोटी कमा कर भरण-पोषण करने वाले मजदूर वर्ग के लोग भी लाक डाउन के चलते घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे लोगों के पास दो वक्त का भोजन बनाने का भी इंतजाम नहीं है।


इस आपदा को देखते हुए क्षेत्रीय प्रशासन समिति पनकी द्वारा विद्युत परिषद इंटर कालेज में बनी रसोई में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार करवा कर पनकी के उन क्षेत्रों में वितरण कराया जा रहा है जहां गरीब परिवार निवास करते हैं। समिति के संजय सिंह ने बताया कि हर रोज की तरह आज भी लगभग 15 सौ लोगों के लिये खाना बनाकर जरूरतमंद लोगों को बांटा जा रहा है। इसमें प्रमुख रूप से पुष्पेंद्र जयसवाल, संजय सिंह, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, साधना सक्सेना, भास्कर तिवारी, महेश प्रताप सिंह, सुशील लायल, सोनू श्रीवास्तव, राजेश अग्निहोत्री, विष्णु सिंह चौहान, शरद भाटिया, लाल बहादुर श्रीवास्तव एवं विवेक दुबे मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं