Breaking News

सफाई कर्मियों को सम्मानित कर जननायक कर्पूरी सेना ने पेश की अनूठी मिसाल

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). कानपुर नगर को सफाई कर्मचारियों ने नियमित व एक नई उर्जा के साथ अपना लक्ष्य बनाकर स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है। जननायक कर्पूरी सेना ने भी इस दिशा में एक कदम उठाते हुए सफाई कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। वहीं अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।



कर्पूरी ठाकुर पार्क केशवपुरम में रविवार को जननायक कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख श्याम नारायण सिंह ने सफाई कर्मियों को सम्मानित कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। नगर में सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई करने वाले व गलियों को बिना किसी आदेश के स्वच्छ रखने वाले व अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाहन करने वाले सफाई कर्मियों को पुष्प माला पहनाकर व शाल भेंट कर सम्मानित किया व भोजन के पैकेट भी दिये गये। इस अवसर पर पहली बार मिले इस तरह के सम्मान से सफाई कर्मचारी इतने खुश हुए कि घंटों तक मिले सम्मान की सराहना करते रहे व चेहरे उत्साहित नजर आए।


जननायक कर्पूरी पार्क केशवपुरम में 7 महिलाएं व 30 पुरुषों को संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख श्याम नारायण सिंह ने विशेष पुरस्कार में ऊनी शाल से सम्मानित किया। शेष कर्मचारियों को मास्क आदि दिया गया। जिसमें सम्मानित किए गए जोन-6, सफाई इंस्पेक्टर राजीव बालियान, सफाई नायक संजय हजारिया, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवी दीन भाऊ व सफाई कर्मी दयाशंकर, शिवम, राज, सुशील, रन्नो, सुनीता, मुन्नी आदि को सम्मानित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से अशोक सिंह ''दद्दा'', रोहित कुमार सिंह, पवन शर्मा, राजीव चैरसिया, दीपिका द्विवेदी, जीतू सविता, विजय निषाद आदि समस्त क्षेत्रीय लोगों उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं