Breaking News

क्षेत्रीय प्रशासनिक समिति ने पनकी में बांटे लंच पैकेट #KhulasaTV

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).  कोरोना वाइरस के चलते देश में लॉक डाउन चल रहा है। पीएम मोदी ने भी लोगों को सलाह दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे और घरों से बाहर न निकले। ऐसे में मजदूर, फेरीवाले जैसे तमाम लोगों के लिये खाने-पीने की समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या को दूर करने हेतु चल रहे भोजन दान में तमाम समाजिक संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।


इसी कड़ी में दिन गुरुवार को क्षेत्रीय प्रशासनिक समिति पनकी व पनकी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के द्वारा पनकी क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को लंच पैकेट वितरित किये गये। समिति के संजय सिंह और विनोद शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशासनिक समिति 24 घंटे अपनी सेवा दे रही है। गरीब लोगों को उनके घरों में ही खाना एवं अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर संजय सिंह, विनोद शुक्ला, महेश प्रताप सिंह, अभय मिश्रा, वीरेंद्र अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह, अर्चना मिश्रा, करूणा सिंह, विवेक अग्निहोत्री, सुशील पटेल, सनी गुप्ता, पुष्पेंद्र जयसवाल, सोनू श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, वीके सिंह, शरद भाटिया, राजेश रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं