Breaking News

राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने किया क्षेत्रीय प्रशासन समिति की रसोई का निराक्षण #KhulasaTV

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).  क्षेत्रीय प्रशासन समिति द्वारा आज लॉकडाउन के 23वें दिन भी विद्युत परिषद इंटर कालेज में बनी रसोई में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। वहीं आज सुबह राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने समिति द्वारा संचालित रसोई का निरीक्षण किया।


रविवार को क्षेत्रीय प्रशासनिक समिति पनकी व पनकी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत परिषद इंटर कालेज की रसोई द्वारा बने खाने को रतनपुर काशीराम कालोनी, शताब्दी नगर मलिन बस्ती, शाहपुर, बरगदियापुरवा, पाटनी पार्क के पास, पनकी नहर झोपड़ पटि्टयों में वितरित किया गया। वहीं कल्याणपुर से विधायक व राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने आज रसोई का निरीक्षण किया।


राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने यहां हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये। इसमें प्रमुख रूप से संजय सिंह, महेश प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र जायसवाल, लोकेश सिंह परिहार, राजेश रस्तोगी, साधना सक्सेना, विशाल गुप्ता, रवि सिंह सचान, विवेक दुबे, लाल बहादुर श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह, विवेक अग्निहोत्री, राजेश तिवारी, राजकुमार दुबे, सोनू श्रीवास्तव, विनोद शुक्ला, वी.के सिंह, वीरेन्द्र नारायण अवस्थी, अवनेश सिंह चौहान, शेर बहादुर, आशीष सिंह, पदम बहादुर, शरद भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं