Breaking News

समाजसेवियों ने घूम घूम कर बांटा भोजन #KhulasaTV

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). लॉकडाउन के दौरान भूखे लोगों का पेट भरने के लिए सोमवार को नारी जागृति एवं समस्या निदान केंद्र ने गुलाबी बिल्डिंग करही बर्रा, बसंत पेट्रोल पम्प से बर्रा बाई पास तक और एम ब्लाक काकादेव में गरीब व जरूरतमंदों को भोजन और जरूरत का सामान व मास्क बांटे।




प्रबन्धक सीमा त्रिपाठी ने कहा कि वो इसी तरह दिहाड़ी मज़दूरों की मदद करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज हमने वहां खाना बांटा जहां जल्दी लोग नहीं जाते हैं।अनिता मिश्र, लक्ष्मीकांत मिश्रा, जूली तिवारी, शुभा भटाचार्या, संजय त्रिपाठी, रूबी, दिनेश तिवारी, श्याम शुक्ल, रोहित अवस्थी मौजूद रहे।


वहीं पनकी थाना क्षेत्र में आज विकास मोर्चा द्वारा जरुरतमंद लोगों को घर घर जाकर भोजन के पैकेट बांटे गये। जिसमें विकास मोर्चा के संस्थापक विनोद शुक्ला, अभय मिश्रा, कलामंच सचिव प्रभा मिश्रा, वीरेंद्र अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह, अर्चना मिश्रा, विवेक अग्निहोत्री, सुशील पटेल, सनी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं