Breaking News

भाजपा नेता ने घर-घर जाकर किया भोजन वितरण


कानपुर (महेश प्रताप सिंह).  कोराना सतर्कता अभियान के तहत आज भाजपा कानपुर ग्रामीण महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने खांडेपुर, रामादेवी, बिधनू और आसपास के क्षेत्रों में गरीब एवं मजदूर लोगों के घरों पर जाकर पूड़ी सब्ज़ी का वितरण किया।


विगत 2 दिनों से भोजन की व्यवस्था कर रहे दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोराना हारेगा, भारत जीतेगा। साथ ही दिनेश सिंह कुशवाहा ने लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की। जरूरतमंद लोगों तक घर पर ही भोजन की व्यवस्था करायी जाएगी। भोजन वितरण का यह क्रम लगातार 21 दिनों तक जारी रहेगा। भोजन वितरण के इस पुण्‍य कार्य में रिंकू शर्मा, कृष्णकांत, रामराज सविता, श्रीमती संगीता कुशवाहा, विजय, सागर आदि लोग उनका सहयोग कर रहे हैं।





कोई टिप्पणी नहीं