Breaking News

रतनपुर कॉलोनी में पुलिस ने करायी संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). शहर के एसएसपी व डीआईजी अनंत देव तिवारी कानपुर शहर में सुरक्षा व होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखना चाहते हैं, इसके अनुपालन में समस्त थाना अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था में सहयोग हेतु एस 10  के सदस्यों व क्षेत्रीय संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक आयोजित करवा कर उनसे पुलिस के कार्य में सहयोग हेतु अपील की जा रही है।

इसी कड़ी में एसएसपी के आदेश व उद्देश्य के अनुपालन में थानाध्यक्ष पनकी विनोद कुमार सिंह व सीओ कल्यानपुर के विशेष निर्देशानुसार रतनपुर कॉलोनी चौकी इंचार्ज धन सिंह द्वारा रतनपुर सत्य कला मंडप गेस्ट हाउस में आज एक बैठक आहूत की गई। जिसमें S10 के सदस्यों सहित तमाम संभ्रांत क्षेत्रीय व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। 


चौकी इंचार्ज धन सिंह द्वारा बताया गया अपने क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखें, ऐसा कोई कार्य आपके जानने वाले से ना होने पाए जिससे माहौल बिगड़े। किसी भी अराजक तत्व की सूचना आप संबंधित थानाध्यक्ष सहित मुझे दे सकते हैं। बैठक के उपरांत जलपान की व्यवस्था की गई थी, हालांकि थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह किसी आवश्यक कार्य के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। बैठक में दिग्विजय सिंह राजावत, धर्मेंद्र सिंह, जयकरण सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार सिंह राजावत, अमित श्रीवास्तव, पवन शुक्ला, चंद्रशेखर पांडे, सहित कांस्टेबल अजय प्रजापति, ईशु आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।





कोई टिप्पणी नहीं