Breaking News

समाजसेवी संस्थाओं ने कराया खाद्य सामग्री का वितरण

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). लॉकडाउन के कारण विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को भोजन नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा व नारी जागृति एवं समस्या निदान केन्द्र की ओर से रविवार को बर्रा में गरीब व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।


अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय त्रिपाठी व नारी जागृति एवं समस्या निदान केन्द्र की प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने आज संयुक्‍त रूप से बर्रा क्षेत्र में गरीब एवं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। इनका कहना है कि कोई गरीब परेशान होने न पाये, कोई गरीब भूखा सोने न पाये। संजय त्रिपाठी ने कहा यह दोनों संस्थाएं हर समय ऐसे लोगों की सहायता के लिये हर समय उपलब्ध रहेंगे। वही सीमा त्रिपाठी ने बताया कि ये बिहार से आये दिहाड़ी मजदूर है जो लॉक डाउन की वजह अपने घर नहीं जा सके। इसके साथ ही उन लोगों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताया।




कोई टिप्पणी नहीं