Breaking News

कोरोना वायरस : देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस के प्रकोप से भारत समेत पूरा विश्व जूझ रहा है। देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 467 हो गए हैं और अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया गया है।


बताते चलें कि पूरा यूरोप कोरोना वायरस के आगे बेबस है। अमेरिका लाचार है। चीन पस्त हो चुका है, मगर अब वहां हालात नियंत्रण में हैं। इन सारे देशों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के मुकाबले कई गुना मजबूत है। कोरोना से जंग सिर्फ सरकार के स्तर पर नहीं जीती जा सकती। अगर ऐसा होता तो इन विकसित और अमीर देशों में जहां न पैसे की कमी है और न ही संसाधनों की, हालात इतने नहीं बिगड़ते। ऐसे नाजुक वक्त में घर में रहने से बड़ी देशभक्ति और देशसेवा कुछ नहीं हो सकती। अगर नहीं संभले तो वक्त रेत की तरह हाथ से फिसल जाएगा और तब तबाही हमारी कल्पनाओं से भी ज्यादा भीषण हो सकती है।


कोरोना हाईलाइट

  • भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 471 हुई। 
  • देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 9 हुई। 
  • त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव ने कल दोपहर 2 बजे से 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन के आदेश दिए। 
  • ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को रेवेन्यू डिस्ट्रिक्ट पुरी, नयागढ़, जगतसिंहपुर, ढेंकेनाल, भद्रक, बालासोर, संबलपुर, झासुगूड़ा में बढ़ाया। 
  • 24 मार्च की सुबह 7 बजे से 29 मार्च की रात 9 बजे तक रहेगा लॉकडाउन। 
  • ओडिशा के कुल 14 जिलों में लॉकडाउन। 
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना से पहली मौत। कोलकाता के साल्ट लेक में अस्पताल में भर्ती 57 साल के कोरोना पीड़ित की मौत। 
  • देश में सभी व्‍यवसायिक उड़ानें 24 मार्च की मध्यरात्रि से बंद। कार्गो विमान सेवा जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं