Breaking News

डेंटल चेकअप कैम्प का हुआ आयोजन #KhulasaTV

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). वर्तमान समय में बच्चे चॉकलेट का उपभोग बहुत ज्यादा करते हैं और साथ ही साथ अच्छे से टूथ ब्रश भी नहीं करते बच्चों में इनसे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। जिसके चलते आज ह्यूमन काइंड वेलफेयर एवं बाल दन्त चिकत्सक द्वारा संयुक्त रूप से डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन नेहरू नगर स्थित कानपुर अंध विद्यालय जूनियर स्कूल में करवाया गया।


कार्यक्रम का आयोजन डॉ0 सांत्वना त्रिपाठी एवं डॉ0 जस्वीन छाबडा द्वारा किया गया। सभी बच्चों को डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें चॉकलेट न खाने और हर रोज टूथ ब्रश करने की सलाह दी गयी। इस कैम्प में स्कूल के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। चेकअप कैम्प पूर्ण होने के बाद बच्चों को टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट , फ्रूटी, फल आदि वितरित किये गये एवं सागर सालूजा ने डॉक्यूमेंटरी बनायी। इस मौके पर डॉ0 ज़फ़र अकबर, डॉ0 सांत्वना त्रिपाठी, डॉ0 जस्वीन छाबङा, डॉ0 ज़ीशान अंसारी, डॉ0 वकारुल इस्लाम, डॉ0 मोहम्मद शकील, अबुल हसन, सागर सलूजा आदि लोग उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं