Breaking News

मानव एकता एसोसिएशन ने छात्राओं को साइकिल व सिलाई मशीन वितरित किये

कानपुर 21 सितम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). शुक्रवार को कल्याणपुर पुराना शिवली रोड में स्थिति मानव एकता एसोसिएशन कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया रेड बिग्रेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा जी (राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री अवार्ड से सम्मानित) ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति ने बुके और मोमन्टो देकर उनका सम्मान किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा विश्वकर्मा जी ने महिलाओं को आत्मरक्षा व नारी शक्ति पर सम्बोधित किया। वहीं अध्यक्ष एल.पी सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ समय मे महिलाओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं उसके लिये रेड बिग्रेड की अध्यक्ष ऊषा जी के नेतृत्व में कानपुर मे इसकी इकाई बनेगी। प्रदेश सह प्रभारी श्याम शुक्ला ने कहा कि हम और मेरा मानव एकता परिवार हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहेगा। आने वाले कुछ दिनों मे सामूहिक विवाह सम्मेलन भी करायेंगे।

वहीं समिति की तरफ से छात्राओं को साइकिल व सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस मौके पर मानव एकता एसोशिएशन के अध्यक्ष एल.पी सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा (प्रदेश प्रभारी), श्याम शुक्ला (सह प्रदेश प्रभारी), सोनी सिंह (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कानपुर), दीपिका अवस्थी, चित्रा, अर्चना, अंजली, नीतू, सावित्री, व्यापार मंडल की अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, मनीषा मिश्रा, मीनाक्षी पाण्डेय, सविता दृिवेदी आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं