Breaking News

व्यापारियों ने किया पुलिस वालों का सम्मान

कानपुर 12 सितम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल, कल्याणपुर उद्योग व्यापार मण्डल एवं महिला उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा हिन्दू मुस्लिम दोनों के त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर कल्याणपुर सी.ओ अजय कुमार एवं कल्याणपुर कोतवाल अश्‍वनी पाण्डेय को कल्याणपुर थाने में फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ा कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
 


कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सी.ओ अजय कुमार ने कहा हिन्दू मुस्लिम दोनों के त्यौहार एक साथ थे और पिछले कई बार से यहां विवाद हो रहे थे। इसलिए इस बार दो बड़े हिन्दू मुस्लिम के त्यौहार एकसाथ होने के चलते बड़ी चुनौती थी हम लोगो के लिए, लेकिन जनता का पूर्ण सहयोग होने के कारण हम सफल हुए। क्षेत्र में शांति का माहौल रहा। सभी ने बुढ़वा मंगल, मोहर्रम तथा गणेश पूजा का आनन्द प्राप्त किया। ये बड़ी ख़ुशी की बात है और पुलिस के लिए राहत की बात है। आप सब लोगो ने पुलिस का सम्मान किया इसके लिए आपको धन्यवाद। 


कल्याणपुर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय ने कहा कि जनता और पुलिस की सहभागिता से ही सभी त्यौहार शांति पूर्वक निपटते है। इसमें पुलिस का कम और जनता का ज्यादा सहयोग होता है। जनता ही क्षेत्र में शांति का माहौल बनाती है। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगो ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस का सहयोग किया, मैं उन लोगो की सराहना करता हूँ उनका और आप लोगो का ऋणी हूँ। आप लोगों तथा आम जनता से अपील करता हूँ कि इस बार की तरह हर बार इसी तरह मिलजुल कर आपसी भाई चारा की मिशाल कायम करें और अपने क्षेत्र का नाम आगे बढाए। 


कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष संदीप पाण्डेय ने कहा कि पुलिस द्वारा इस बार भाईचारा निभाते हुए अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है। हम लोग इनके कार्य की सरहना करते है और इनके उत्साहवर्धन के लिए आज इनका सम्मान किया जा रहा है। क्योंकि इन लोगो ने हफ़्तों रात दिन जागते हुए अपने फर्ज को अंजाम दिया है, हम इनकी मेहनत को इस सफलता का कारण समझते हैं। आगे भी पुलिस इसी तरह के कार्य करेगी तो इनका सम्मान किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लकी वर्मा, जितेंद्र सिंह, रोहित यादव, टीटू भाटिया,  मनोज कलवानी, मनोज तिवारी,  गोपाल, अजय तिवारी, अनिल शर्मा, सौरभ मिश्रा, सौमिक सरकार, सलिल बाजपेई, मंटू गुप्ता, आशु मिश्रा, मिथलेश गुप्ता, विमला कॉल, अंजना मिश्रा अदि लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं