Breaking News

बहनों ने बांधी फौजी भाइयों की सूनी कलाइयों पर राखी

कानपुर 09 अगस्त 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर जनपद के महाराजपुर स्थित 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परिसर कैम्प में विमल नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने आज फौजी भाइयों के साथ भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया।


इस शुभ अवसर पर विमल नर्सिंग संस्थान से आयी छात्राओं के द्वारा देश की आन्तरिक सुरक्षा में लगे 32वीं वाहिनी आईटीबीपी के अधिकारियों एवं जवानों की सूनी कलाईयों पर रक्षा की डोर (राखियां) बांधकर फौजी भाइयों की लंबी आयु की कामना की। वहीं फौजी भाइयों ने देश की सभी बहनों की रक्षा का वचन दिया। 





कार्यक्रम के दौरान 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी दिनेश कुमार एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा 32वीं वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों एवं जवानों की तरफ से देश की रक्षा का संकल्प लिया एवं आम नागरिकों की रक्षा का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता के बीच एकता, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना जागृत करना है। जिससे देश की अखण्डता को कायम रखते हुए स्थानीय नवयुवकों एवं नवयुवतियों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में देश रक्षा हेतु सेवा प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं