Breaking News

विकास व पर्यावरण में संतुलन के लिए वृक्षारोपण बेहद जरुरी

कानपुर 07 अगस्त 2019 (महेश प्रताप सिंह). आल मीडिया एण्‍ड जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन (आमजा) के तत्‍वाधान में चलाये जा रहे 'वृक्ष गंगा अभियान' के तहत वृक्षारोपण ऑक्सफ़ोर्ड किड्स स्कूल, झींझक, कानपुर देहात के प्रबंधक ऐश्वर्य गुप्ता एवं आमजा भारत के अध्यक्ष आलोक दि‍वेदी के कर कमलों द्वारा ऑक्सफ़ोर्ड किड्स स्कूल पर सम्‍पन्‍न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने एक एक वृक्ष लगवाने का संकल्‍प लिया। 


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) पवन कश्यप ने कहा कि विकास बहुत जरुरी है, लेकिन इससे कई बार पर्यावरण को नुकसान होता है। विकास व पर्यावरण में संतुलन के लिए लगातार वृक्षारोपण करना व इन वृक्षों की देख रेख करना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि विकास का अपना अलग महत्व है। विकास की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए। इसके कारण यदि पर्यावरण को नुकसान होता है, तो इसे वृक्षारोपण करके पूरा किया जा सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि वो सभी जिलो को निर्देशित करेंगे कि प्रत्‍येक जिले में ज्यादा से ज्यादा पेड़ जरूर लगाये जाए। 


आल मीडिया एण्‍ड जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन (आमजा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मानव जाति को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरुरी है। इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए। सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, इनके संरक्षण की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। तभी वृक्षारोपण का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो पायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने प्रोजेक्ट मॉडल के माध्यम से अपनी आवश्यकताओ और दूर की सोच के बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष कानपुर (युवा मोर्चा)  राकेश सिंह ने कहा कि ऐसे वृक्ष लगाया जाना चाहिये जो हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ साथ ही हमारी सेहत को बुरे प्रभावों जैसे धूल, गंदगी, प्रदूषण आदि से बचाए। इसके लिये सबसे पहले लोगों को वृक्षारोपण के फायदों के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है। 


कार्यक्रम में मौजूद ऐश्वर्य गुप्ता ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 2 से 4 लाख लोगों की मौत का कारण सीधे सीधे वायु प्रदूषण होता है। यदि प्रति व्यक्ति 5 - 5 पौधे लगाये जायें व उनकी पेड़ बनने तक देखभाल की जाये तो, ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहे भारत में एक पूर्ण सुव्यस्थित पर्यावरणीय शुद्ध वातावरण व्याप्त हो जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक द्विवेदी, पवन कश्यप, ऐश्वर्य गुप्ता, राकेश सिंह, अंकित कुमार, आंशिक पांडेय, कृतिका दीक्षित, निखिल गौतम, शौर्य यादव, तन्वी पाल, अनन्या दीक्षित, चिराग वर्मा, मानवी गुप्ता, प्रत्याशी वर्मा, शिवम् पाल, विदुषी पोरवाल, सृष्टि सिंह, अभय राजपूत, निशांत दीक्षित, हृतुराज पांडेय, उत्कर्ष तिवारी, गौरव, रूचि, शिवानी, शालिनी, अनामिका, रेहाना, मेघा एवं रिचा उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं