Breaking News

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

कानपुर 20 जुलाई 2019 (महेश प्रताप सिंह). सोनभद्र की घटना के बाद जिस प्रकार से पुलिस ने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को बीच रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार किया, उससे उत्तर प्रदेश में कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव शरद मिश्रा की अध्यक्षता में आज परेड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।


आरोप लगाते हुए शरद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही पर चल रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिसके लिए कोई आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली बेकार हो चुकी है। सड़कों पर पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करती है और सड़कों पर जब दिनदहाड़े चेन लूट होती है तो लुटेरे पकड़ने में पुलिस नाकाम रहती है। इसी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज परेड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मुख्य रुप से शरद मिश्रा, संतोष पाठक, अब्दुल माबूद, त्रिलोकी त्रिवेदी, शमी इकबाल, मो शाकिर, संजय दीक्षित, अशोक अवस्थी, राम जी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा, सीताराम, अनूप अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं