Breaking News

स्वरूप नगर सर्किल के 3 हुक्का बार में पड़ा छापा



कानपुर 14 जुलाई 2019 (सूरज वर्मा).  स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में आज सीओ स्वरूप नगर ने टीम के साथ 3 हुक्का बार पर छापेमारी की। हुक्का बार में पड़े छापे से नशेबाज़ों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार कई नाबालिग लडकियों और लड़कों का चालान किया गया है। 


सूत्रों की माने तो हुक्के की आड में यहां नशा पिलाया जा रहा था । आरोप ये भी है कि यहां नाबालिग बच्चों को भी नशा दिया जाता था। सूचना के अनुसार आर्य नगर स्थित Arabian Night Restaurant तथा Suroor Restaurant और स्वरूप नगर स्थित ऑफलाइन रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। इसमें कुल मिला कर 94 हज़ार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। छापे में गरुण वाहिनी मोबाइल, SHO स्वरूप नगर, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट, ACM 6 और CO स्वरूपनगर शामिल थे।

CO स्वरूप नगर अजित सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ जगहों पर नाबालिग बच्चों को नशा दिया जा रहा है, इसलिये हुक्का बारों पर  छापेमारी की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं