Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने आरोग्य योजना के लाभार्थियों को वितरित किये कार्ड

कानपुर 29 जून 2019 (महेश प्रताप सिंह). उपमुख्य मंत्री केशव मौर्य ने जनपद भ्रमण कर 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस का तोहफा जिले को दिया। टोकन स्वरूप 7 लाभार्थियों को मुख्य मंत्री आरोग्य योजना के कार्ड भी वितरित किये। इसके पश्चात अपने संबोधन में उपमुख्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी (स्वास्थ्य क्षेत्र की) कल्याणकारी योजना है। प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को इस लाभ हेतु चयनित किया गया है। सर्वे में छूटे गरीब लोगों को जोड़ा जा रहा है। इन्हें मुख्य मंत्री आरोग्य योजना जो कि आयुष्मान योजना का ही हिस्सा है उससे एक वर्ष में रुपये 5 लाख तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। 




कोई टिप्पणी नहीं