Breaking News

बेख़ौफ़ चोरों ने ताबड़तोड़ तीन घरों में की चोरियां

बहराइच 28 जून 2019. भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त प्रदेश का दावा कर रही योगी सरकार में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आये दिन जिले में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं। ताजा मामला थाना हरदी का है, यहां तहसील महसी, पुलिस चौकी के समीप बाजपाई पुरवा गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने ताबड़तोड़ तीन चोरियां की और फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहला निशाना बनाया महसी बहराइच मेन रोड के किनारे बने कृष्णा कान्त तिवारी के घर को, यहां दीवार फाँद कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए। घर में कृष्णकांत तिवारी की पत्नी और बच्चे आंगन में सो रहे थे। चोरों ने कमरा खोल कर कमरे में रखा बक्सा और कई अन्य कीमती सामान उठा लिये। बक्से में ही जेवर, नगद रूपये और बच्चों की मार्कशीट आदि कागजात रखे थे। बक्सा सुबह घर से काफी दूर खेत में खाली पड़ा मिला । उसके बाद आगे चलकर चोरों ने सुगउ के घर में नकब लगाई, चोर घर के अंदर दाखिल हो पाते इससे पहले ही घर के लोग जाग गए, इसका पता लगते ही चोर वहाँ से भाग गए।


चोरों ने आगे जाकर अगला निशाना बनाया मगन पांडेय के घर को, उनके घर से चोरों द्वारा जो बक्सा चुराया गया था, उसमें उनकी बहू की पायल, बिछिया और 10,000 रूपये नगद थे। वह भी बक्सा दूर खेत में खाली मिला। भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त प्रदेश का दावा कर रही योगी सरकार में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जिले में ताबड़तोड़ चोरियां हो रही हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है।









कोई टिप्पणी नहीं