Breaking News

बिठूर में सामूहिक विवाह समारोह एवं नारी सम्मान का हुआ आयोजन

कानपुर 17 जून 2019 (महेश प्रताप सिंह). मानव एकता एसोसिएशन के सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में बिठूर स्थित नाना राव पार्क में 21 युवक-युवतियों के विवाह संपन्न हुए। इस दौरान वर वधू को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने आशीर्वाद दिया और उनके नये जीवन की शुरुआत के लिए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर समाजसेवी संस्था ने नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी का सामान देकर उन्हें विदा किया। साथ ही इस 21 समाजसेवी महिलाओं का भी सम्मान किया गया। 



बिठूर के नाना राव पार्क में मानव एकता एसोसिएशन के द्वारा 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न कराया। सामूहिक विवाह में कई जिलों से युवक युवतियां सम्मिलित हुई। विवाह में वर वधू को आशीर्वाद सांसद भोले ने दिया। संस्था के जिला अध्यक्ष हिमांशु ने कहा कि सामूहिक विवाह होने से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एन.पी सिंह ने कहा कि समाज में चारों तरफ व्याप्त सामाजिक कुरीतियों एवं अनेक समाधान को तत्पर संस्था मानव एकता एसोसिएशन ने सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक संदेश दिया है। हमारी सोच जातिवाद से हमेशा ऊपर होनी चाहिए। इसी क्रम में सामूहिक विवाह के 21 समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमे मुख्य रूप से पूजा दुबे, मनीषा मिश्रा, सीमा त्रिपाठी को इनके द्वारा समाज में किए गए जनहित एवं उत्कर्ष कार्यों हेतु मानव एकता अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास जी महाराज, परमानंद जी महाराज,  अरुण पुरी जी महाराज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं