Breaking News

धूमधाम से मनाया गया 5वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

कानपुर 21 जून 2019 (महेश प्रताप सिंह). पनकी सी ब्लाक स्थित  राम वाटिका पार्क में गुड मॉर्निंग ग्रुप पनकी एवं विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 5वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शान्ति कुन्ज हरिद्वार के योगाचार्य राम चंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में योग कराया गया एवं योग से होने वाले लाभों के विषय में बताया गया।


योग शिविर में प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, मोर आसन, योगसन, आहार विहार, शीर्षासन के साथ अन्य कई योगासनों का अभ्यास कराया गया। ग्रुप के अध्यक्ष डा0 बृजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि तीन दिन से चल रहे योग शिविर का आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन समापन हुआ। योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.के शुक्ला, डा0 बृजेन्द्र सिंह चौहान, आर.एस मिश्रा, बी.के सिंह, विनोद शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, एस.एन दुबे, एस.पी त्रिवेदी, एस पी त्रिवेदी, प्रकाश वर्मा, ललित उपाध्याय, जय सिंह सूर्यवंशी एवं गुड मॉर्निंग ग्रुप पनकी के सभी सदस्यों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता ने योगाभ्यास करके लाभ उठाया।




कोई टिप्पणी नहीं