Breaking News

कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने जनता को सौंपा डेड बॉडी फ्रीजर

कानपुर 10 मई 2019 (महेश प्रताप सिंह). कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा कल्याणपुर के क्षेत्र की जनता को उसकी आवश्यकता के अनुरूप आज डेड बॉडी फ्रीजर सौंपा गया एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि संगठन की तरफ से अंतिम यात्रा वाहन के एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और क्षेत्र में फ्रीजर की मांग को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में एक डेड बॉडी फ्रीजर दिया जाए।


यह राकेश भटनागर सहित तमाम व्यापारियों के सहयोग से संभव हो सका। कई लोगों की समस्या थी जब किसी के यहां मृत्यु हो जाती थी तो लोग बर्फ की सिल्ली लगाकर शव को एक या दो दिन सुरक्षित रख पाते थे। इससे कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होती थीं। एक तो पैसा अधिक लगता था और दूसरे उसका पानी चारों ओर फैलता था। जिसके कारण कोई भी मृत शरीर के पास बैठ नहीं पाता था, ना ही उसके अंतिम दर्शन ठीक से कर पाता था और बर्फ का पानी जब लोगों के यहाँ बह कर जाता था तो उनको भी अनावश्यक रूप से तकलीफ होती थी। इन सब परेशानियों से निजात दिलाने के लिए संगठन की ओर से यह नि:शुल्क सुविधा क्षेत्र को दी गई है। 


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह राजावत, कल्याणपुर अध्यक्ष मनोज कलवानी, उपाध्यक्ष लकी वर्मा,  सौरभ मिश्रा, रवि राठौर, रवि दुबे, कविता, आलोक मिश्रा, राजू दुबे, पवन बाचपेई, अर्पित शुक्ला, अनिल शुक्ला, विजय यादव, जितेंद्र सिंह (अन्नू), मिथलेस गुप्ता, विमला कॉल,  सुमन सिंह, अंजना मिश्रा, अनिल साहू, मनोज राजपूत, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य श्रीवास्तव, श्याम प्रजापति एवं सानू द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं