Breaking News

एम.एस सेवा समिति ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

कानपुर 06 अप्रैल 2019. एम.एस सेवा समिति के द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। किदवईनगर स्थित सिटी एजुकेशन सेंटर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में शहर के विशिष्ट व्यक्तियों ने शिरकत की। विशेष तौर पर महिलाओं ने इस कार्यक्रम में गीत संगीत के द्वारा रंग भरे और स्त्री आत्म निर्भरता का परिचय दिया। साथ ही महिलाओं के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है यह दर्शाया। इस दौरान जहां छोटी बच्ची प्रगति के मनमोहक डाँस ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया वहीँ सभी के अबीर ग़ुलाल लगाकर रँगीली होली को सेलिब्रेट किया गया।


कार्यक्रम की संयोजिका व संस्था अध्यक्ष अपर्णा शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि जीवन में भी कई रंग समाहित होते हैं और उन्हीं रंगों में एक रंग भरने का माध्य्म आज का यह होली मिलन कार्यक्रम है। जहां एक स्थान पर सभी लोग एकत्रित हुये व एक दूसरे के विचारों को आदान प्रदान करते हुये आनंद उठाया गया, साथ ही संस्था के उद्देश्य व नीतियों पर चर्चा भी सभी के बीच हो सकी। संस्था की जिला मंत्री श्रीमती सुभा भट्टाचार्य ने कहा कि देश में कई प्रकार की संस्कृति विधमान है। और अनेक त्यौहार भी हमारे समाज को परिपूर्ण कर रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में सभी ने मिलकर उसी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाया है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में संस्था द्वारा कुछ लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के जिलाध्यक्ष व "बाबाशिव-कांटीन्यू" फॉउंडेशन (BCF) के चेयरमैन सर्वोत्तम तिवारी, एम.एस सेवा समिति के उपाध्यक्ष रोहित राधाकृष्ण, नीतू अवस्थी, कोषाध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, ऑल इण्डिया वुमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर डॉ0 बिंदू सर्वोत्तम तिवारी, संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह, प्रगति सेवा संस्थान की अध्यक्ष कृष्णा शर्मा, प्रगति शर्मा, नारी समस्या निदान केंद्र की अध्यक्ष सीमा त्रिपाठी, आईरा जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, राष्ट्रीय युवा वाहिनी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज शर्मा, मोनू, राजेश्वर मिश्रा, सविता बख्शी, रमन सिंह, चंद्र लता, स्नेह लता, अंजली सिंह, एंकर अमित शर्मा, उमेश शर्मा, बीसीएफ सदस्य राजेश कर्ण, सतीश कुमार, पत्रकार अक्षांश चतुर्वेदी, अनुज तिवारी, अजय पत्रकार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं