Breaking News

पनकी सीआईएसएफ ग्राउंड में सम्पन्न हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह

कानपुर 21 अप्रैल 2019 (महेश प्रताप सिंह). पनकी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा चलाये जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह शनिवार को पनकी सीआईएसएफ ग्राउंड में मनाया गया। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चले इस अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पनकी थर्मल पावर पनकी द्वारा किया गया। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि बी. पी. कटियार मुख्य अभियन्ता पनकी परियोजना थे।


समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा किसी भी अग्नि दुर्घटना को छोटी दुर्घटना समझने की भूल नहीें करनी चाहिये। कोई भी छोटी दुर्घटना लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। अतः इस सप्ताह की थीम ""आग बुझाने से बेहतर आग की रोकथाम "" अग्नि जागरूकता का सबसे बेहतर प्रचार है। समापन समारोह का संचालन निरीक्षक एम. के. कौशिक ने किया। इस दौरान आयोजित अग्नि जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे - क्‍विज कम्पटीशन, निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं, महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया।


समारोह के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों  (अग्निशमन कर्मचारियों ) ने अटूट साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए धधकती ज्वाला पर काबू करने का हैरतअंगेज अग्निशमन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमांडेंट ए.के सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। जिसमें सहायक कमांडेंट जी.वी. सिंह, सहायक कमांडेंट बी.पी यादव, निरीक्षक संजीव मिश्रा, श्रीकांत त्यागी, कुशाग्र शर्मा तथा उप निरीक्षक ए.के तिवारी आदि बल के सदस्य उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं