Breaking News

सम्राट अशोक जयंती समारोह में सम्मानित किये गये दिनेश सिंह कुशवाहा

कानपुर 15 अप्रैल 2019 (महेश प्रताप सिंह). सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह पर सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद मौर्य एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ शत्रुघन सिंह शाक्य द्वारा समाजसेवी दिनेश सिंह कुशवाहा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यो का चलते दिया गया है।


इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जीवन परिचय एवं उनके शासनकाल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं समाज के विकास के लिए सभी को मार्गदर्शन दिया। एवं कहा कि महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जन्म जयंती पर एक दिवसीय अवकाश घोषित होना चाहिए। इस मौके पर शत प्रतिशत मतदान डालने के लिए संकल्प लिया गया। क्लब द्वारा सम्मान दिए जाने पर उन्होंने कहा ऐसे राष्ट्रीय सोच वाले राष्ट्रवादी संगठन द्वारा दिये गए सम्मान से अभिभूत हूँ।




कोई टिप्पणी नहीं