Breaking News

गाजियाबाद - मोहन नगर से लापता हुई महिला का बागपत में मिला शव

गाजियाबाद 28 मार्च 2019. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके की एक महिला की हत्या होने की खबर से आज इलाके में हड़कंप मच गया। महिला शनिवार शाम को साहिबाबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसका शव बागपत में मिला है। धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मृतक महिला का नाम रिया शर्मा है। उसकी उम्र करीब 35 साल थी। साहिबाबाद पुलिस बागपत पुलिस की मदद से जांच में जुटी है।



मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला शनिवार शाम 7:30 घर से स्कूटी लेकर साहिबाबाद स्थित अम्बे अस्पताल में किसी को देखने गई थी। मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें रिया अपनी स्कूटी लेकर घर से जाती दिखी है। जब देर रात तक रिया घर नहीं पहुंची तो उनके पति ने उनकी तलाश की। जब वे अम्बे अस्पताल पहुंचे तो बाहर रिया की स्कूटी खड़ी मिली, लेकिन पत्नी कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद पीड़ित पति ने दो लोगों पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। तभी से पुलिस रिया के फोन लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी थी। रिया के पति का नाम प्रमोद शर्मा है। वह डीलिंग का काम करते हैं, उनका 15 साल का बेटा भी है। प्रमोद ने जिन दो लोगों से रिया अस्पताल में मिलने गई थी उन पर ही पत्नी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। 



कोई टिप्पणी नहीं