Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने घर घर लगाये झण्डे व स्टीकर

कानपुर 21 फरवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण के द्वारा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा तिवारी की अध्यक्षता में श्याम नगर मण्डल, यशोदा नगर मण्डल, हरजेन्दर नगर मण्डल, बाबू पुरवा मण्डल में सभी मण्डल अध्यक्षों ने अपने मण्डल और बूथों में जाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम चलाया। जिसके तहत सभी ने घर घर जाकर झण्डा और स्टीकर लगाये।


मुख्य अतिथि एवं कानपुर दक्षिण जिला प्रभारी शीला सिंह सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रही। इस मौके पर श्याम नगर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी शुक्ला व उनकी टीम, हरजेन्दर नगर मण्डल अध्यक्ष रजनी सिंह व उनकी टीम, यशोदा नगर मण्डल अध्यक्ष हेमा मिश्रा व उनकी टीम, बाबू पुरवा मण्डल अध्यक्ष शिखा डे व उनकी टीम के साथ ही महिला मोर्चा महामंत्री संगीता शर्मा, मीडिया प्रभारी सौम्या चौहान, मंत्री स्नेहलता मिश्रा, मंत्री अनीता परमार उपस्थित रही। सभी बहनों ने संकल्प किया कि 2019 में फिर मोदी जी को जिताना है भाजपा को फिर लाना है।