Breaking News

नमो सेना महिला मोर्चा टीम का हुआ गठन

कानपुर 22 फरवरी 2019. नमो सेना इंडिया के तत्वाधान में सरसैया घाट स्थित प्राइमरी विद्यालय में आज महिला मोर्चा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी देते हुए श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि आज नमो सेना इंडिया की महिला मोर्चा टीम का गठन किया गया इसके उपरांत पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। 
 
इसके उपरांत भाजपा से निर्देशित मेरा परिवार भाषा परिवार के तहत भाजपा के झंडे स्टिकर लेकर संकल्प लिया गया कि मोदी सरकार को पूरी ताकत के साथ फिर से लोकसभा में लेकर आएंगे और इसके लिये मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक जनता के बीच में बताएंगे। मुख्य रुप से मीनाक्षी पांडे, मनीषा मिश्रा, सोनल गौड़, वंदना मिश्रा, कीर्ति पांडे, पदमा शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी, प्रमोद पांडे, शंभू मिश्रा, संदीप मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।