Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम योगी का पुतला

कानपुर 12 फरवरी 2019 (सूरज वर्मा). समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को योगी सरकार के कथित इशारे पर पुलिस व प्रशासन द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट में जबरन रोके जाने के विरोध में कानपुर नगर में सैकड़ों सपाई ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अर्थी निकाली गयी और बाद में पुतले व पोस्टर को फूँका गया। इस दौरान पुलिस से सपाइयों की तीखी झड़प हुई, बाद में पुलिस ने काफी संख्या में सपाईयों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।


पुतला फूंक रहे सपा नेता मोहम्मद हसन रूमी ने बताया की जिस तरह से योगी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से जबरन पूर्व सी.एम अखिलेश यादव को रोक रही है उससे आज सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूँका गया है। उधर सपा की महिला नेत्री नीलम रोमिला सिंह ने बताया की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुख्यमंत्री योगी के इशारे पर जो लखनऊ एयर पोर्ट में काम हुआ है उसको लेकर सपा का हर एक कार्यकर्ता आक्रोशित है, जिसके लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं में गिरफ्तारी दी है पर महिला कार्यकर्ताओं की गिरफतारी के लिए महिला पुलिस कर्मी नहीं बुलाई गयी हैं।

पुतला दहन में प्रमुख रूप से मोहम्मद हसन रूमी, नीलम रोमिला सिंह, सौरभ ठाकुर, प्रिंस राज श्रीवास्‍तव, आशीष यादव, रिषभ दीक्षित, राणा पंकज यादव, अनुज तिवारी, रिषभ परिहार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।