Breaking News

चौथे साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में वेद प्रकाश ने जीता रजत पदक

कानपुर 07 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). चौथे साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन भूटान के फुशलिंग शहर में हुआ। जिसमें भारत की ओर से खेलते हुए चयनित खिलाड़ी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने रजत पदक अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया।
 


वही कानपुर देहात की शानया व मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया। दूसरी ओर अत्यधिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण खिलाड़ी मधु शर्मा प्रतियोगिता में उपस्थित नही हो सकी। बताते चले भूटान के फुशलिंग शहर में चौथी साउथ एशियन ग्रेपलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शहर के खिलाड़ी वेद प्रकाश त्रिपाठी ने सीनियर वर्ग में रजत पदक अर्जित किया। इन पदकों सहित भारत की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश को कुल 7 स्वर्ण व दो रजत पदक प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों ने देश का तिरंगा भूटान में फहरा कर देश को गौरवान्वित किया।


ये है स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रवि कुमार, अभी ग्रेवाल, जतिन सिंह धारीवाल, संजय राय, विश्वदीप कौशिक, शानया, मीनाक्षी, वेद प्रकाश त्रिपाठी (रजत पदक) भूटान देश के राजकीय मंत्रीगणों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर बधाई दी। साथ ही लक्ष्मण अवार्डी व सचिव ग्रेपलिंग उत्तर प्रदेश व अध्यक्ष कानपुर ग्रेपलिंग एसोसिएशन के डॉ आलोक श्रीवास्तव ने सुनील चतुर्वेदी से फोन पर बात कर प्रदेश व शहर के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व सुनील चतुर्वेदी के उत्कृष्ट कार्यों की जमकर सराहना की।