Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

कानपुर 02 जनवरी 2019 (महेश प्रताप सिंह). सचेंडी थाना क्षेत्र के ढडिया गांव निवासी श्रीपाल की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका का शव कमरे में की धनी में रस्सी के सहारे लटकता मिला। श्रीपाल का आरोप है कि गांव के राजे लाल गोला व रामवली ने मेरी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


श्री पाल ने बताया कि वह आज काम पर गया था और उसकी पत्नी रेखा बेटी प्रीति के साथ अपनी बहन के घर गई थी। घर पर प्रियंका और छोटा बेटा गौरव था। गौरव खेत में बकरी चराने गया था। वहां से लौटा तो देखा कि गांव के राजे लाल गोला व रामवली घर से बाहर निकल कर भाग रहे थे। जब गौरव ने अंदर जाकर देखा तो प्रियंका का शव रस्सी से धन्नी में लटक रहा था। श्रीपाल ने बताया राजेलाल के भाई कल्लू की एक वर्ष पूर्व बंबा में मछली पकड़ने के दौरान मृत्यु हो गई थी। तब राजेलाल ने हम लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था उसी की रंजिश मानते हैं। जिसके चलते उन लोगों ने आज मेरी बेटी की हत्या कर शव को लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पति से बात करने के बाद महिला ने लगाई फांसी
सचेंडी थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी हनीफ उर्फ बापू की 20 वर्षीय पुत्री गुलसाना मंगलवार दोपहर घर के कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के अंदर पहुंचे हनीफ ने बेटी का शव लटकता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। हनीफ ने बताया कि बेटी गुलसाना की शादी 5 फरवरी 2017 को कानपुर देहात के रूरा निवासी इश्तियाक अहमद से की थी। लड़की को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते दो-तीन महीने से लड़की यहां रह रही थी। आज सुबह फोन पर गुलसाना ने अपने पति से बात की थी क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन फोन पर बात होने के बाद गुलसाना ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।