Breaking News

व्यापार मंडल ने किया SHO नौबस्‍ता को सम्मानित

कानपुर 21 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). यशोदा नगर युवा व्यापार मंडल ने थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत थाना परिसर को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए थाना इंचार्ज समर बहादुर यादव व उनके समस्त स्टाफ को 20 वर्षों के सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक संजय सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व क्षेत्र की जनता ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए थानाध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया है। जिस प्रकार से क्षेत्र में एक अपराधियों के ऊपर भय का माहौल बना है उससे व्यापारी अपने आप को कहीं ना कहीं सुरक्षित समझ रहा है और महसूस कर रहा है। जिसके लिए आज स्मृति चिन्ह और फूल माला के साथ स्वागत और सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी विनोद सिंह अध्यक्ष सौरभ शुक्ला उपाध्यक्ष जीत नारायण दीक्षित महामंत्री विपिन बघेल कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा सह कोषाध्यक्ष संजय पटेल संरक्षक राकेश दीक्षित संगठन मंत्री श्याम कुमार प्रजापति सह संगठन मंत्री मनीष तिवारी प्रचार मंत्री अजय मिश्रा सह प्रचार मंत्री राजीव दीक्षित मंत्री प्रदीप बाजपेई मंत्री अवनीश दुबे मंत्री अमित शुक्ला मंत्री पिंकू विश्वकर्मा मंत्री सत्यम तिवारी कार्यकारिणी प्रभारी एवं सदस्य यशोदा नगर युवा व्यापार मंडल आदि उपस्थित रहे।