Breaking News

रतनपुर में श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन

कानपुर 29 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह/अनुज तिवारी). पनकी रतनपुर कालोनी के नीलकंठ पार्क में हर साल की भांति इस साल भी बाबा नीलकंठ सेवा समिति रतनपुर द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन किया गया।


आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्री पं0 गोविंद जी महाराज के मुख्य बिंदु के साथ भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में सुन्दर कथा का वर्णन हुआ। भागवत कथा आयोजक अशोक तिवारी ने बताया कि यह भागवत कथा 30 दिसम्बर तक चलेगी। और 31 दिसम्बर को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर अशोक तिवारी, संजय मिश्रा, सुनील शुक्ला, धर्मेन्द्र सिंह सेंगर, विपिन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।