Breaking News

कानपुर - पुण्यतिथि पर याद किए गए सुरेंद्रनाथ शर्मा

कानपुर 21 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). पंडित सुरेंद्र नाथ शर्मा फाउंडेशन एवं नमो सेना इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गवासी पंडित सुरेंद्र नाथ शर्मा की पुंयतिथि पर सरसैया घाट गंगा किनारे श्रद्धांजलि सभा व भंडारा एवं मिशन मुस्कान निशुल्क पाठशाला के बच्चों हेतु प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जानकारी देते हुए समाज सेविका गुंजन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आये समाजसेवी तथा राजनेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित एवं प्रसाद ग्रहण किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक गुंजन शर्मा ने बताया कि स्वर्गवासी सुरेंद्र नाथ शर्मा का जन्म 25 जुलाई 1925 को हुआ था। उन्होंने देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। बाल्यावस्था से ही संघ के स्वयंसेवक व भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी शहर में रहे। भारतीय जनता पार्टी में भी सक्रिय योगदान दिया, 21 दिसंबर 2001 को पंचतत्व में विलीन हो गये। फाउंडेशन उनकी स्मृति में हर वर्ष गरीबों की सेवा व स्वास्थ शिक्षा पर काम करती रहती है। इसी क्रम में आज भी विगत वर्ष की भांति हर वर्ष का काम आयोजित किये जाते हैं। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि कानपुर की समाज सेवा में व राजनीतिक में सुरेंद्र नाथ शर्मा का बड़ा योगदान रहा है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि भाजपा कानपुर सुरेंद्र नाथ शर्मा की ऋणी रहेगी। क्योंकि उन्होंने सत्यदेव पचौरी व जगत वीर सिंह द्रोण जैसे व्यक्तित्व को खड़ा किया था। उनका राजनीति में भी अच्छा खासा प्रभाव रहा है। मुख्य रुप से उपस्थित गुंजन शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी, संदीप मिश्रा, राज कुमार मिश्रा, संजीव गुप्ता, प्रमोद पांडे, अनुपम चौधरी, तरनजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।