Breaking News

नम आंखों के साथ मनाया गया संविधान निर्माता का निर्वाण दिवस

कानपुर 6 दिसम्बर 2018 (महेश प्रताप सिंह). भारतीय दलित पैंथर के तत्वाधान में पैंथर धनीराम बौद्ध की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के निकट छोटी पार्क में संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस को नम आंखों के साथ मनाया गया। मुख्य रूप से धनीराम पैंथर, विजय सागर, राजेंद्र कुरील, उमेश पैंथर, एडवोकेट नवीन आदि लोग मौजूद रहे।

जानकारी देते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का देहांत 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। आज दलित पैंथर के सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नम आंखों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय कानपुर कल्याण संघ ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 63वां परिनिर्वाण दिवस मनाया।  बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों ने एकत्र होकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कृतज्ञता व्यक्त की और उनके बताए रास्ते पर समानता का पालन करने का वचन लिया। मुख्य रूप से उपस्थित सतीश कौरल, रविंद्र कुमार, अश्वनी धई, विनोद उनियाल, शैलेन्द्र कुमार, गौतम अंबेडकर, आर के गौतम, जगदीश कुमार, पीके आनंद, अशोक कुमार, राकेश चंद्रा, मोहित सोनकर, नवीन चंद्रा, मुन्नालाल आदि लोग मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राम सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का निर्माण दिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया जानकारी देते हुए राम सिंह राजपूत ने बताया कि जिला कार्यालय आदर्श विहार देहली सुजानपुरा में बैठक हुई तथा संचालन पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव ने किया। राम सिंह राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान की रचना व्यवस्था से मुक्ति दिलाई और छुआछूत के भेदभाव को खत्म किया था और शोषित वंचित समाज के लोगों को समानता का अधिकार दिलाया था। मुख्य रूप से उपस्थित राम सिंह राजपूत, विनोद यादव, संजय राजपूत, नरेंद्र निषाद, रामू विश्वकर्मा, भूपेंद्र मसीह, महेश कुमार, राकेश शर्मा, श्याम शर्मा, शम्मी सचान आदि लोग मौजूद रहे।